हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हाटी समुदाय की अनोखी जोड़ीदार प्रथा अपनाने वाले दो भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी की पत्नी सुनीता ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के महज 10 महीने बाद आई इस खुशखबरीसे नेगी परिवार ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी और लोगो द्वारा मिले बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया। rabhatimes के अनुसार जानिए पूरी कहानी।
हिमाचल के ‘जोड़ीदार’ भाइयों के घर मचा जश्न! सुनीता बनीं मां, बेटी की किलकारी ने भर दिया घर खुशियों से
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई इलाके में एक अनोखी खुशखबरी ने सबका ध्यान खींच लिया है। वो दो भाई, जिन्होंने पिछले साल जुलाई 2025 में एक ही लड़की से शादी कर पूरे देश में चर्चा बटोरी थी, अब पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सुनीता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। शादी के महज 10 महीने बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी है, जिससे पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा है।
दोनों भाई प्रदीप नेगी और कपिल नेगी इस पल को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन बता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशी को शेयर करते हुए लिखा, “आज हमारी छोटी सी तिकड़ी में एक नन्हा सा मेहमान आया है। देवी-देवताओं और बुजुर्गों के आशीर्वाद से हम माता-पिता बनने का सौभाग्य पा सके हैं। ये अहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हमारा घर अब हंसी, प्यार और खुशियों से भर गया है।”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

google.com
जैसे ही दोनों भाइयों ने पत्नी और नन्ही बेटी के साथ फोटो शेयर की, सोशल मीडिया पर बधाइयों का भीड़ हु उमड़ गया। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं – “बहुत-बहुत बधाई”, “ईश्वर इस नन्ही परी को लंबी उम्र और खुशियां दे”। परिवार की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रदीप नेगी हिमाचल में सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं, जबकि उनके छोटे भाई कपिल नेगी विदेश (बहरीन) में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे हैं। सुनीता आईटीआई पास हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यह परिवार ‘सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ नाम से अपने वीडियो शेयर करता है, जिसमें उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां लोगों को बहुत पसंद आती हैं।
25 मार्च को हुई थी प्रेग्नेंसी की ऐलान
इससे पहले 25 मार्च 2026 को प्रदीप और सुनीता ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि उनका परिवार अब तीन से चार होने वाला है। फैंस से उन्होंने आने वाले बच्चे के लिए दुआएं मांगी थीं। अब वो दुआएं रंग लाई हैं और घर में नन्ही बेटी का स्वागत हो गया है।
क्या है हाटी समुदाय की जोड़ीदार रिवाज?
यह शादी हाटी समुदाय की पुरानी ‘जोड़ीदार’ या ‘जोड़ीदारा’ प्रथा के तहत हुई थी। इस प्रथा में एक ही परिवार के दो या ज्यादा भाई एक महिला से शादी करते हैं। हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
इस प्रथा को अपनाने के पीछे मुख्य कारण संपत्ति का बंटवारा रोकना, संयुक्त परिवार को मजबूत रखना और भाइयों के बीच प्यार-विश्वास बढ़ाना बताया जाता है। पुराने समय में यह काफी आम थी, लेकिन आज के दौर में पढ़े-लिखे और संपन्न परिवार में ऐसी शादी देखकर कई लोग हैरान रह गए थे।
प्रदीप और कपिल नेगी ने जुलाई 2025 में सुनीता चौहान (अब सुनीता नेगी) के साथ सात फेरे पूरे सामाजिक सहमति से लिए थे। तीनों ने कहा था कि यह फैसला बिना किसी दबाव के लिया गया था।
परिवार की खुशी और भविष्य की कामना
दोनों भाइयों ने लिखा है कि वे भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि उनकी बेटी हमेशा स्वस्थ, खुश और सुरक्षित रहे। साथ ही उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वे बच्चे को अच्छी परवरिश दे सकें।
यह घटना एक बार फिर हाटी समुदाय की अनोखी परंपरा को सुर्खियों में ला दी है। जहां आधुनिक समय में ऐसे रिवाज कम हो रहे हैं, वहां इस परिवार ने अपनी साझा खुशी और एकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खुशखबरी पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि प्यार और विश्वास हो तो कोई भी रिश्ता मजबूत बन सकता है।
















Leave a Reply