Rabhatimes.com

समाज का सच्चा दर्पण

Advertisement

Rajpal Yadav: सलमान खान ने राजपाल यादव का किया समर्थन

Rajpal Yadav: सलमान खान ने राजपाल यादव का किया समर्थन

“अवॉर्ड शो में राजपाल यादव का मजाक उड़ाने पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया। राजपाल ने सलमान का शुक्रिया अदा किया और फैन्स ने उनकी दोस्ती की सराहना की। पढ़िए पूरा मामला किस प्रकार से उड़ाया गया मशहूर कॉमेडियन का मजाक | “

Rajpal Yadav: कूलों के कूल हमारे राजपाल यादव

हाल ही में एक अवॉर्ड शो में मशहूर अभिनेता Rajpal Yadav का मजाक उड़ाया गया। यह मजाक उनके पुराने कर्ज मामले से जुड़ा था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। हालांकि राजपाल यादव ने इसे मजाक में लिया, लेकिन सुपरस्टार सलमान खान को यह बात नागवार गुज़री। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए राजपाल यादव का समर्थन किया।


सलमान ने लिखा कि राजपाल भाई पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और बार-बार उन्हें रिपीट किया गया है क्योंकि वे अपने काम को बखूबी जानते हैं। उन्होंने कहा कि राजपाल अपने काम में वैल्यू जोड़ते हैं और उन्हें काम हमेशा मिलता रहेगा। सलमान ने यह भी कहा कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल जाती हैं, लेकिन असली मायने दिल से काम करने में हैं।

राजपाल यादव क्या प्रतिक्रिया रही?

google.com

सलमान खान के समर्थन के बाद राजपाल यादव बेहद खुश नजर आए। मुंबई में पैपराजी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “आज बहुत खुश हूं, सबका पूरा आशीर्वाद मेरे साथ है।” उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इंडस्ट्री का प्यार और सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहा है।

राजपाल यादव पर कितना कर्ज है?

इस साल की शुरुआत में राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में जेल जाना पड़ा था। हालांकि इस मुश्किल समय में भी इंडस्ट्री ने उनका पूरा साथ दिया। जेल से बाहर आने के बाद उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। यह दिखाता है कि उनकी प्रतिभा और मेहनत को इंडस्ट्री हमेशा सराहती रही है।

फैन्स में हलचल

सलमान खान और राजपाल यादव की दोस्ती को फैन्स ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि यह इंडस्ट्री में भाईचारे और सपोर्ट की मिसाल है।

सौरभ द्विवेदी

वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने इस मामले पर कहा, “डॉलर या रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको तो उतना ही पैसा चुकाना पड़ता है जितना आपने उधार लिया है।” उनका यह बयान राजपाल यादव के कर्ज मामले से जुड़ा हुआ है, इसे सुनते ही राजपाल यादव हश पड़े बोले मुझे तो कर्ज भरना ही है जितना ऊपर नीचे हो इस बात को सुनकर सभी लोग हश पड़े और राजपाल यादव का समर्थन किया| और यह बयान बताता है कि आर्थिक जिम्मेदारी से कोई नहीं बच सकता।

निष्कर्ष

पाल यादव और सलमान खान की दोस्ती और एक-दूसरे के लिए खड़ा होना इंडस्ट्री में सकारात्मक संदेश देता है। यह घटना दिखाती है कि मुश्किल समय में भी सच्चे साथी और इंडस्ट्री का सपोर्ट कलाकारों के लिए कितनी बड़ी ताकत होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *