Rabhatimes.com

समाज का सच्चा दर्पण

Advertisement

Fatehpur news: कलयुगी जीजा का खौफनाक कदम, फतेहपुर में तीन घरों के चिराग बुझे, बोलेरो से कुचलकर ली जान

Fatehpur news: कलयुगी जीजा का खौफनाक कदम, फतेहपुर में तीन घरों के चिराग बुझे, बोलेरो से कुचलकर ली जान
Fatehpur news: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है यहां नाबालिग साली के साथ भागे जीजा ने बोलेरो से कुचलकर दो भाइयों और उनके दोस्त की जान ली। जानिए rabhatimes के अनुसार पूरी दर्दनाक दास्तां।

क्या था पूरा मामला?

पूरा मामला ‘बड़ी देवरी’ गाँव का है। यहाँ के निवासी सत्यवान सोनी की बड़ी बहन शशि की शादी सात साल पहले पड़ोसी गाँव के दीपक (27) से हुई थी। दीपक अपनी ससुराल आता-जाता रहता था, इसी दौरान उसकी अपनी मौसेरी साली (सत्यवान की मौसी की बेटी) से नजदीकियां बढ़ गईं। करीब एक हफ्ते पहले दीपक उस नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था।

चौकी में पंचायत और दरोगा की बेपरवाही

सत्यवान ने इस मामले की शिकायत जोनिहा चौकी में की थी। रविवार को चौकी प्रभारी अजीत सिंह पटेल ने दोनों पक्षों को सुलह-समझौते के लिए बुलाया। चौकी पर घंटों बहस हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परिजनों का आरोप है कि रात अधिक होने पर दरोगा ने नाबालिग लड़की को आरोपी दीपक के साथ ही घर जाने की इजाजत दे दी।

सड़क पर बिछ गई लाशें, बोलेरो बनी यमराज

चौकी से निकलते समय दीपक अपनी बोलेरो गाड़ी में लड़की को लेकर आगे चल रहा था, जबकि पीछे एक ही बाइक पर सत्यवान सोनी, उसका मौसेरा भाई मनोज सोनी और दोस्त अन्नू सोनकर घर लौट रहे थे।

चौकी से करीब 4 किलोमीटर दूर बांदा-सागर मार्ग पर दीपक ने अचानक अपनी गाड़ी मोड़ी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवक दूर जा गिरे। इसके बाद आरोपी ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया और फरार हो गया।

मृतक: मनोज सोनी (18), अन्नू सोनकर (45) और सत्यवान।
घायल: भागते समय आरोपी ने दो अन्य बाइक सवारों (सुरेंद्र कुमार, ममता, अर्पित और पल्लवी) को भी टक्कर मार दी, जिनका इलाज जारी है।

लालच का चक्कर: कानपुर वाला घर

सत्यवान के परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ प्रेम प्रसंग का मामला नहीं है। नाबालिग लड़की के पिता ने दूसरी शादी करने से पहले उसके नाम कानपुर में एक बड़ा मकान और काफी प्रॉपर्टी कर दी थी। इसी जायदाद को हड़पने के लालच में दीपक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था।

क्षेत्र में फैला मातम

अस्पताल के बाहर परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। लोग दरोगा की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नाबालिग को आरोपी के साथ क्यों भेजा गया?

  • पुलिस मामले की जांच गहन तरीके से कर रही है। एसपी अभिनव मांगलिक ने बताया हादसे के बाद अस्पताल में दम तोड़ते हुवे सत्यवान ने दीपक का नाम लिया, और उसने कहा मौसेरी बहन को भगा ले गया। पुलिस आरोपी की तलाश के रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *