Rabhatimes.com

समाज का सच्चा दर्पण

Advertisement

Raebareli news: 16 मार्च को पुलिस को मिली यक्ष ऐप के माध्यम से बड़ी सफलता

Raebareli news: 16 मार्च को पुलिस को मिली यक्ष ऐप के माध्यम से बड़ी सफलता

Raebareli news: रायबरेली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायबरेली पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुवे एक शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश “यक्ष ऐप
” की सहायता से प्राप्त किया है।

यक्ष ऐप के सहारे मिली बड़ी कामयाबी

रायबरेली जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक चालाक चोरों के गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में चोरी करता था। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया और ‘यक्ष ऐप’ (YAKSH App) की मदद से इन चोरों तक पहुंच बनाई। इसी वजह से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।

8 शातिर चोर गिरफ्तार और कई गाड़िया बरामद

Raebareli news

Grok

रायबरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई महंगी और लग्जरी गाड़ियाँ भी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में चोरी करता था। बरामद गाड़ियों की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि वे चोरी की हैं या किसी अपराध में इस्तेमाल हुई थीं।

Raebareli news: SP रवि कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकरी

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को पहले से इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद SOG और सर्विलांस टीम को लगाया गया और तकनीकी मदद के लिए ‘यक्ष ऐप’ का इस्तेमाल किया गया।

इस ऐप से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिससे पुलिस को गिरोह के ठिकाने और काम करने के तरीके के बारे में अहम सुराग मिले। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाई और कार्रवाई करके सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ जारी, और भी खुलासो की सम्भावना

पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को पकड़ा है, उनसे अभी गहराई से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। साथ ही यह भी सम्भावना है कि चोरी के और सामान और पुरानी वारदातों का खुलासा होगा।

आधुनिक तकनीक से मिशन पर मिली सफलता

इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि अब पुलिस अपराधियों तक पहुँचने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल कर रही है। ‘यक्ष ऐप’ की मदद से मिली यह सफलता कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

  • ऐसी ही खबरों को पढने के लिए फॉलो कीजिये www.rabhatimes.com |

 

 

Owner & Writer-  Dipanshu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *