10 दिसंबर: मानवाधिकार दिवस क्यों मनाया जाता है ( Human Right day) ? वह ताकत जो हर इंसान को बराबर बनाती है
” जब एक इंसान को अपने ही घर में बोलने की आजादी ना मिले, जब एक बच्चा स्कूल की जगह ईंटें धोता मिले, या गली में सड़क पर भीख मांगते हुए मिले और जब किसी व्यक्ति पर उसकी जाति या धर्म के नाम पर हमला हो, तो यह सवाल उठता है कि आखिर मानवाधिकार नाम की चीज कहां है? क्या सच में हर इंसान बराबर है? आईए जानने की कोशिश करते हैं कि मानवाधिकार क्या है और यह हमारे लिए इतना जरूरी क्यों है।” आपको इस आर्टिकल में मानवाधिकार से जुड़ी हुई हर बातों का संपूर्ण वर्णन मिलेगा और जो आपके अधिकर यहां पर सरल भाषा में वर्णन होगा।
मानवाधिकार क्या है?

मानवाधिकार दिवस
मानव होने के नाते हमें जो जिंदगी, इज्जत और आजादी मिलती है उसी को मानवाधिकार कहा जाता है।
Example —
सोचिए…
अगर किसी इंसान को बोलते ना दिया जाए, खाना खाने ना दिया जाए, दिखावे में उसे कम समझ जाए तुच्छ माना जाए तो कैसा लगेगा?
यही बात सोच कर दुनिया ने कहा—
हर इंसान को ऐसे कुछ अधिकार मिलना चाहिए जिन्हें कोई भी छीन ना सके इन अधिकारों को ही मानव अधिकार कहते हैं। जैसे संविधान में मानव अधिकारों का वर्णन किया गया है वैसे ही संयुक्त राष्ट्र ने पूरी दुनिया में लागू किया है।
मानवाधिकार दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता है?
हर साल 10 दिसंबर को पूरी दुनिया में मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के देशों को याद दिलाया जाता है कि हर इंसान बराबर है और उसे सम्मान, सुरक्षा और आजादी का हक है इस दिन पूरी दुनिया में इन अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता तथा लोगों के प्रति सकारात्मक विचार लाया जाता है।
मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है इसके पीछे का क्या कारण है?
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सभी लोगों में दुश्मनी, जाति, धर्म और अत्याचार, हत्या, और इंसानियत का सबसे विनाश पूर्ण रूप देखा गया इस युद्ध में लाखों लोग मारे गए यही देखकर संयुक्त राष्ट्र सभा ने 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने “सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र” ( Universal Declaration of Human Rights– UDHR) को अपनाया था।
यही दस्तावेज पूरी दुनिया को बताता है कि इंसान होने के नाते कौन-कौन से अधिकार हमें मिलनी चाहिए जिससे समाज में हर इंसान बराबर हो जाए और भेदभाव जाति धर्म के नाम पर लोगों का बटवारा ना हो इसलिए संयुक्त राष्ट्र में 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस की घोषणा की तभी से हर साल मानवाधिकार दिवस मनाया जाने लगा।
मानवाधिकार दिवस को मनाने का उद्देश्य—
. लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताना
. मानव अधिकारों का सम्मान बढ़ाना
. समाज में मानव अधिकार दिवस के प्रति जागरूकता लाना
. जाति, भेदभाव, जुल्म, हिंसा और अन्याय के खिलाफ लड़ना
. सरकारों और समाज को अपने अधिकार के प्रति जिम्मेदारी का याद दिलाना।
. इस दिवस को मनाने से समाज में शांति, और भाईचारा बढ़ता है।
मानवाधिकार दिवस को कैसे मनाए?
कई लोगों के सवाल उठते है कि “मानवाधिकार दिवस” को कैसे मनाया जाएं, चिंता न करिए हम आपको इस दिवस को मनाने का नया और दिलचस्प तरीका बताते है— मानवाधिकार दिवस पर स्कूलों में भाषण, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।
सोशल मीडिया और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है किसी जरूरतमंद की मदद करके भी इस दिन को सार्थक बनाया जा सकता है इसी के साथ आपको इस दिन सभी लोगों की मदद करें और जिनको अपने अधिकार की जानकारी नहीं है उनको मानव अधिकार की जानकारी दें और उनको भी समाज में अपने बराबर का ही समझे।
2025 की मानवाधिकार दिवस क्या थीम रही?
हर वर्ष की तरह इस वर्ष 2025 में भी मानव अधिकार दिवस की थीम घोषित हुई जिसे “Human right, our everyday Essential” , “मानवाधिकार हमारी रोजमर्रा की जरूरतें”। यह थीम पूरे विश्व में गूंजा। इस थीम का मकसद यह दिखाना है कि मानव अधिकार सिर्फ बड़े बयान या कानून तक सीमित नहीं यह हमारी रोजमर्रा जिंदगी के उन हिस्सों का आधार है। जैसे — सुरक्षित जीवन, खाना, छत, शिक्षा , आवास , सम्मान , बोलने की आजादी मिल सके हर व्यक्ति को जीवन यापन करने के लिए इन सभी वस्तुओं की जरूरत पड़ती है।
निष्कर्ष (Conclusion):
हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाने वाला दिवस जिसे हम लोग मानव अधिकार दिवस कहते हैं। मानव अधिकार दिवस हमें यह याद दिलाता है कि इंसानियत ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है जिसे समाज में अधिकतम मूल्य माना जाता है या मूल्य एक तरीके से मदद, ज्ञान , भाईचारा प्रेम भाव का प्रतीक है और सभी को उनके प्रति सम्मान की भावना, स्वतंत्रता आदि इस इंसानियत के धर्म के माध्यम से मिलना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या भाषा से हो।
इस दिन हमें सिर्फ कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना है बदलाव को संकल्प में बदलना है जिससे हर इंसान एक दूसरे के बराबर हो जाए और सभी को सम्मान मिले तभी समाज एक देश दुनिया असली मानवाधिकार स्थापित करेगा।
सारांश (Summary):
मानवाधिकार दिवस हमें याद दिलाता है कि दुनिया में सबसे बड़ी ताकत हथियार नहीं, इंसानियत है। 10 दिसंबर को हर वर्ष पूरी दुनिया में एक ही आवाज गूंजती है हर इंसान बराबर है। यह दिन हमें जागरूक करता है, सवाल उठाने की हिम्मत देता है और अपने अधिकार को अपनाने और बढ़ावा देने की ताकत देता है। यह हर वर्ष अंधेरे में इंसानियत की रोशनी जलाए रखने का पैगाम लाने की ताकत देता है।
















Leave a Reply