पुरानी यादें भी क्या यादें होती है, जो उस समय का आभास दिलाती है, वो यादें पिता के साथ खेलने का हो, या माता के साथ, या दोस्तो के साथ, और उन यादों के बचपना छुपा होता है। कुछ यादें तो गरीबी और अमीरी का भी आभास दिलाती है, पर उन सभी यादों में माता–पिता और दोस्तों के साथ बिताए गए समय की याद ख़ास होती है।
पिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस 2025:

नेशनल प्ले डे विद डैड, यानी पिताजी के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 25 नवंबर को मनाया जाने वाला एक खास दिन है। यह दिन खासकर पिताओं को याद दिलाता है कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन, कार्य शैली जीवन को छोड़कर अपने बच्चों के साथ खेलते हैं, आनंद लेते हैं , और कुछ ना कुछ सिखाते है, मस्ती करते है।
यादें हमें अपने पिता और उनके साथ बिताए गए समय का याद दिलाता है। यह दिवस दुनिया में पिता और पुत्र के रिश्ते को मजबूत बनाता है यह एक दुनिया का अनमोल अवसर है अनमोल दिवस है इसलिए हर साल पिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस 25 नवंबर को मनाते है।
यह दिवस क्यों मनाया जाता है?
यह दिवस पिता और पुत्र के रिश्ते को मजबूत करने तथा पुरानी यादें को ताजा करने और आधुनिक जीवन का आनंद लेने के उद्देश्य से मनाते हैं पहले के समय में पिता की भूमिका मुख्य रूप से परिवार के लिए धन कमाने और ज़रूरतें पूरी करने तक सीमित मानी जाती थी|
परंतु यह समय आज का समय बदल गया है बच्चों के विकास के लिए पिता का सक्रिय होना अच्छा मन क्रिएटिव बनाना आदि समस्याओं को पूरा करना पिता और पुत्र के इस मजबूत बंधन को बनाना पिता इस सक्रिय भागी दारी का हिस्सा होता है।
. बंधन को मजबूत करने का खास अवसर:
खेल एक ऐसा जरिया है जो पिता और बच्चे के बीच दूरी को काम करता है और एक गहरा रिश्ता बनता है वह रिश्ता प्रेम पूर्ण बंधन बनता है जिससे पिता और पुत्र के बीच लगाव रहता है पुत्र पिता की सेवा और सत्कार करता है ताकि पिता के साथ खेलने का मौका मिल सके और कुछ समय यूं ही बिताया जा सके।
. पुत्र को कौशलवान बनाना:
पिता के इस प्रयास इस मस्ती से पुत्र के विकास में सहायक होता है जब बच्चों के साथ खेलने और उनका सामाजिक मानसिक तथा शारीरिक विकास को बढ़ावा दिया जाता है उसको बेहतर बनाना होता है और उसको खेल के नियम और कानून का पालन करना सिखाया जाता है तब पुत्र विकास पूर्ण हो जाता है और वह कौशलवान बन जाता है।
. यादगार पल:
पिता और पुत्र के साथ बिताए गए समय, वह समय मस्ती का हो या पिता अपने पुत्र को दंडित करने का और अपनी जिंदगी का खास कर सुनहरा पल हो जाता है जिन्हें हम लोग संजोकर रखते हैं।
इतिहास:
इस खास दिन को सबसे पहले 2008 में नेशनल फादरहुड इनीशिएटिव ( National Fatherhood Initiative) नामक संगठन द्वारा पारित किया गया था।
इस इस संगठन का मकसद आधुनिक परिवारों में पिता की बढ़ती और महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देना था, और पिता और पुत्र के रिश्ते को मजबूत करना था, और खासकर बच्चों के भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास में खेल के माध्यम से उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था।
इस विचार को वर्ष 2018 में शेयर अवर स्टाइल फाउंडेशन ( Share Our style Foundation) ने संपूर्ण रूप से पिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पारित किया इसकी स्थापना 25 नवंबर 2018 को किया गया था।
उद्देश्य :
इस दिन को बनाने का मुख्य कारण यह था कि बच्चों के लिए उनके पिता “हीरो” होते हैं और पिता के लिए बच्चे उनके “हीरो” होते हैं। इस दिन का उद्देश्य व्यस्त पिताओं को सब काम छोड़कर, सिर्फ अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण, सकारात्मक पूर्ण समय बिताने, और खेलने तथा मस्ती काटने का होता है।
महत्व:
इस दिवस को मनाने से पिता और पुत्र का रिश्ता तो मजबूत होता है, साथ उनके सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान, तथा समाज अलगाव वाले पिता और पुत्र का फिर से रिश्ता जुड़ता है और साथ ही समाज में शांति और प्रेमपूर्ण परिवार का गठन होता है।
इस दिवस को कैसे मनाएं?
इस दिवस को मनाने के लिए किसी बड़े सामान या बड़ा आयोजन करने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने पिता के साथ या बच्चों के साथ खेलने का, मस्ती करने का, और पुरानी यादों को दोहराने का उनका खास बनाने का होता है। आप इस दिन को खेल के माध्यम से मना सकते हैं पार्क में जाएं अपने पिता और बच्चों के साथ क्रिकेट , फुटबॉल या साइकिलिंग आज तरीके से गेम खेलें जो शारीरिक को मजबूत बनाता है।
आप अपने पिता और बच्चों के साथ अनेक तरीके से इस दिन को खास बना सकते हो—
. बोर्ड गेम्स — लूडो, कैरम या मोनोपली जैसे बोर्ड गेम खेलें या आप मानसिक तरीके वाले गेम्स जैसे – क्विज खेले या योगा करें।
. ऐतिहासिक कहानियां सुनाए।
. रचनात्मक गतिविधियां करे साथ मिलकर चित्र बनाएं, और संगीत का गाए आदि।
. अपने बच्चों के दिल की बात सुने, उनको उनके रुचि में प्रोत्साहित करें और उनका साथ दे।
. इस दिन को अपने पिता और दोस्ती तथा सोशल मीडिया पर हैप्पी नेशनल प्ले डे विद डैड का मेसेज भेजे।
निष्कर्ष:
पिताजी के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस हमें याद दिलाता है कि पिता का प्यार और समय किसी भी महंगे तोहफे से ज्यादा महत्वपूर्ण है। खेल के माध्यम से बिताया गया गुणवत्तापूर्ण समय बच्चों को सुरक्षित फील कराता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, और पिता का प्यार उनको नजर आता है जिससे बच्चों के लिए पिता हीरो बन जाते है, पुत्र के लिए पिता भगवान से भी लड़ जाते है पुत्र के नजर में पिता ईश्वर होते है।
सारांश:
इस लेख में पिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 (National Play Day with Dad): पिता के साथ समय गुजारने का सुनहरा पल” को बहुत ही सरल और प्रेम पूर्ण शब्दों में लिखा गया है जिससे पिता और पुत्र का रिश्ता, बंधन और मजबूत बन जाए और सभी पुत्र पिता को सम्मान सत्कार और इज्जत करें जिससे समाज में पिता की भूमिका पूर्ण रूप से बढ़ जाएं।
















Leave a Reply