National Ugly Sweater Day ( नेशनल अग्ली स्वेटर डे) 2025: एक अद्भुत और मज़ेदार परंपरा

National Ugly Sweater Day
नेशनल अग्ली स्वेटर डे एक ऐसा मनोरंजन और खुशी से भरा दिन है, जो हर साल दिसंबर महीने के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। यह विशेष रूप से क्रिसमस के माहौल से जुड़ा होता है जब लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर पहने हैं लेकिन इस दिन स्वेटर का उद्देश्य ठंड से बचना नहीं बल्कि, हंसी मजाक और आनंद फैलाना होता है और अपनी मजेदार परम्परा को सुचारू रूप से चलाना है।
नेशनल अग्ली स्वेटर डे किसी एक खास जगह पर नहीं बल्कि, पूरी दुनिया में खासकर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में दिसंबर के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाने वाला एक वैश्विक और अद्भुत रिवाज है जिसमें लोग अपने सबसे ज्यादा रंगीन और चमकीले क्रिसमस स्वेटर पहनकर स्कूल, दफ्तर या पार्टियों में जश्न मनाते हैं और कई बार चैरिटी के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
National Ugly Sweater Day पर गंदे स्वेटर क्यों पहनते है?
इस दिन लोग जानबूझकर सबसे अजीब , भड़कीले, रंग बिरंगे और मजेदार डिजाइन वाले स्वेटर पहनते हैं ऐसे स्वेटरों पर अक्सर सांता क्लॉज, हिरण, स्नोमैन, चमकती लाइटें, घंटियां, बड़े – बड़े कार्टून, और मजेदार संदेश बने होते है। जितना ज्यादा जिसका अजीब स्वेटर होता है वही पूजनीय, सराहनीय माना जाता है और साथ ही पुरस्कार भी दिया जाता है।
इतिहास (History)
नेशनल अगली स्वेटर डे का इतिहास क्रिसमस के पारंपरिक खुशियों और पश्चिमी देशों की सामाजिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है इसकी जड़े 20वीं शताब्दी के उत्तर दिशा में मिलती है, जब ठंड के मौसम में लोग क्रिसमस के अवसर पर हाथ से बने हुए ऊनी स्वेटर एक दूसरे को उपहार में दिया करते थे। उसे समय यह स्वेटर प्यार और अपनापन दर्शाते थे भले ही उनका डिजाइन आज के फैशन के अनुसार साधारण या अजीब माना जाता हो वो अपनी परंपरा और प्रेम भाव का याद दिलाते हैं।
“अग्ली स्वेटर” की संकल्पना कैसे बनी
1980 और 1990 के दशक में जैसे-जैसे फैशन बदला, वैसे-वैसे पुराने जमाने के क्रिसमस स्वेटर लोगों को अजीब भड़कीले और पुराने जवाने के फैशन लगने लगे। टीवी शो, फिल्मों, और कॉमेडी कार्यक्रमों में ऐसे सस्वेटरों को इंटरटेनमेंट और मजाक के रूप में दिखाया जाने लगा। यहीं से “अग्ली स्वेटर” शब्द रीति रिवाज में आया।
धीरे-धीरे लोगों ने इस मजाक को मस्ती की परंपरा में बदल दिया यह परंपरा खासकर अमेरिका और यूरोप में तेजी से फैला और वहां के लिए लोकप्रिय हो गया।
आधिकारिक रूप से दिन का निर्धारण
2000 के बाद सोशल मीडिया और कारपोरेट कल्चर के फैलाव के साथ “अग्ली स्वेटर पार्टीज” ट्रेंड बन गई। इसी दौरान दिसंबर के तीसरे शुक्रवार को “National Ugly Sweater Day” के रूप में मनाने की परंपरा की अवधारणा घोषित हुई। ताकि लोग कामकाज के बीच भी एक दिन खुलकर अपनी पुरानी परंपरा को खुलकर हंस मजाक कर बिता सकें और यह दिन इसी बहाने मनाया जा सके।
वक्त के साथबदलता स्वभाव
शुरुआत में यह दिन केवल हंसी मजाक और मनोरंजन तक सीमित था, लेकिन बाद में इसे—
. उपकार
. सामाजिकता
. सकारात्मक सोच
. शांति फैलाना
. जागरूकता लाना पुरानी परंपरा के प्रति
. जरूरत मंद लोगों स्वेटर दान देना, और साथ खाना खिलाना
आदि से यह त्यौहार जुड़ा हुआ है। आधुनिक समय में यह त्यौहार पुरानी परंपराओं, संस्कृतियों को याद दिलाता है और हमें भूतकाल में ले जाता है। यह त्यौहार को जीवन का उद्देश्य समझकर मना सकते हैं।
क्योंकि इसमें—
कोई भेदभाव नहीं है
प्यार और भाईचारा है
समय के साथ अतीत की परंपराओं की जागरूकता है
समय के साथ बदलना है, परंतु खुशियों से भरे धरोहर को मनाना भी है।
अतीत का पैगाम:
जो चीज कभी साधारण या अजीम मानी जाती थी, वही आगे चलकर आधुनिक समय में खुशी और एकता का प्रतीक बन सकती है जिससे हमें सौहार्द की खुशियां प्राप्त होंगी।
“National Ugly Sweater Day” का महत्व
यह दिन दिखावे से हटकर दूसरे के लिए परफेक्ट बनना जरूरी नहीं है बल्कि, खुलकर हंसना, मस्ती करना और साथ रहना जरूरी है जिससे समाज में प्रेम भाव में सकारात्मक सोच का आगमन होता है।
निष्कर्ष (Conslusion)
नेशनल अग्ली स्वेटर डे हमें यहां सिखाता है , कि खुशी दिखावे में नहीं बल्कि, खुलकर हंसी– मजाक और अपनापन में है, इस दिन गंभीरता से हटकर मस्ती, भाईचारा, प्रेम भाव और सकारात्मक सोच पर निर्भर है जिससे यह त्यौहार साथ मिलकर मनाया जा सके वो भी पूरे जोश के साथ इस उत्सव का आनंद उठाया जा सके।
सारांश (Summary)
इस लेख में “National Ugly Sweater Day” पर सम्पूर्ण वर्णन कीजिए है जिसको हम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्सव के रूप में मनाते है, इस दिन लोग पुरानी परंपरा को जीवित करते है जिससे यह त्यौहार हंसी मज़ाक के साथ लोकप्रिय हो जाए।

















Leave a Reply