हर साल आईपीएल का मैच होता है। हर एक मैच में आमने सामने भारतीय टीम होती है, और खिलाड़ी हर एक टीम में भारतीय और विदेशी होते है, परंतु का आज मैच LSG vs GT एकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जीटी के कप्तान शुभमन गिल है, जो 2025 में अपनी टीम को एलिमेंटर क्वालीफाई में ले गए थे। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं। जानिए पूरी मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों के बयान और जीत की रणनीति।
LSG vs GT: कौन पावरफुल है?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं, और इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा यह मैच भी उसी कड़ी का हिस्सा है। टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स के कप्तान Shubman Gill ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पिच और परिस्थितियों को देखते हुए काफी रणनीतिक माना जा रहा है। इस आधार पर जीटी ज्यादा मजबूत हुई, परंतु अगर लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज चल गए तो यह मैच लखनऊ के तरफ चली जाएगी।
प्लेइंग इलेवन बदलाव हुआ या नहीं?
इस मैच की खास बात यह रही कि दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। यानी दोनों ही टीमें अपने पिछले जीत वाले कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरीं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया।
फार्म में दोनों टीम
दोनों टीमें मैच जीतकर आई है परंतु शुरुआत में लखनऊ और जीटी दोनो अपने मुकाबले दूसरी टीमों से हारी थी। परंतु लगातार दोनों टीम मैच जीत के आई है। गुजरात टाइटन्स इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरी है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में हराया था। यह जीत टीम के लिए बेहद जरूरी थी क्योंकि शुरुआती दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा कि टीम के लिए सबसे जरूरी चीज “निरंतरता” है। उनका मानना है कि पिछले मैच की जीत ने टीम को आत्मविश्वास दिया है और अब वे उसी लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं। “निरंतरता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पिछले मैच में मिले दो अंक हमारे लिए राहत लेकर आए हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आगे और बेहतर क्रिकेट खेलेंगे।”
वही दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स भी जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। इस जीत में नवोदित खिलाड़ी मुकुल चौधरी का अर्धशतक चर्चा का केंद्र बना रहा।
लखनऊ का आत्मविश्वास
लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant ने मैच से पहले साफ कहा कि उन्हें टॉस या पहले बल्लेबाजी/गेंदबाजी से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनका ध्यान सिर्फ टीम के प्रदर्शन पर है।
ऋषभ पंत का बयान:
“हमारे लिए हर जीत महत्वपूर्ण है। इस तरह के मैच जीतने से टीम का चरित्र सामने आता है। यह नया मैच है और परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, इसलिए हमें फिर से पूरी ताकत लगानी होगी।”
उन्होंने खास तौर पर टीम के जज्बे की तारीफ की, जिसने शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी की।
इकाना की पिच और रणनीति:
Ekana Cricket Stadium की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शाम के समय ओस (dew) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिसके चलते पहले गेंदबाजी करना एक स्मार्ट फैसला माना जाता है। गुजरात टाइटन्स का यह निर्णय इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अगर ओस आती है, तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है।
आखिरी जंग तक मुकाबला
इस मैच में दोनों टीमों के बीच असली मुकाबला बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट के बीच देखने को मिलेगा। गुजरात के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है, जबकि लखनऊ की बल्लेबाजी लाइनअप संतुलित और आक्रामक नजर आ रही है। दोनों टीमों का आत्मविश्वास जीत के बाद ऊंचा है, और यही इस मैच को हाई-वोल्टेज बना रहा है।
- Rabhatimes के अनुसार, मैच की स्थिति दोनों तरफ है परंतु गुजरात टाइटन्स: पहली जीत के बाद लय पकड़ने की कोशिश
लखनऊ सुपर जायंट्स: लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास हाई
पिच: संतुलित, लेकिन ओस का असर संभव
टॉस: GT के पक्ष में, पहले गेंदबाजी लेकिन टॉस जीतने से मैच नहीं जीता जाता यह कारनामा कई टीमों ने कर दिया है।
निष्कर्ष
यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि रणनीति, आत्मविश्वास और निरंतरता की भी लड़ाई है। शुभमन गिल का पहले गेंदबाजी का फैसला कितना सही साबित होता है, यह मैच के नतीजे से साफ होगा। वहीं ऋषभ पंत की टीम अपने जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से उतरी है।















Leave a Reply