विश्व अंडा दिवस: संपूर्ण आहार और स्वास्थ्य का प्रतीक
			विश्व अंडा दिवस: संपूर्ण आहार और स्वास्थ्य का प्रतीक

विश्व अंडा दिवस हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है या दिवस इस बार 10 अक्टूबर 2025 को पड़ा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अंडा के प्रति लोगों को जागरूक करना और बताना अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है तथा यह संपूर्ण आहार है। एक अंडा बिना भूख का फंडा जैसे तथ्य इस दिवस में शामिल होते हैं|
विश्व अंडा दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व अंडा दिवस को हम इसलिए मनाते हैं क्योंकि एंड में अनेक प्रकार के तत्व पाए जाते हैं विटामिन प्रोटीन ,जिंक ,फास्फोरस और आयरन जैसे स्रोत है जो हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं।
अंडा व्यापार का एक अच्छा माध्यम है जिससे लोगों को रोजगार मिलता है और किसान और अंडा उत्पादन वाले फॉर्म की दिनचर्या और रोजमर्रा की वस्तुएं अंडा उत्पादन से ही पूर्ण होती है।
अंडा दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व अंडा दिवस हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को हर वर्ष मनाया जाता है इस बार इस दिवस का आयोजन 10 अक्टूबर 2025 को पड़ा। इस दिन विश्व मानसिक दिवस भी होता है। अंडा और मानसिक के संयोग से हर मानस स्वस्थ होता है। विश्व अंदर दिवस की शुरुआत सन 1996 में अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग ने वियना सम्मेलन में किया था। तब से हर वर्ष अंडा दिवस पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।
विश्व अंडा दिवस को कैसे मनाया जाता है?
विश्व अंडा दिवस को समाज में अंडा के प्रति अनेक सुझाव दिए जाते हैं। और अंडा के रहस्य बताए जाते हैं जिससे पोषण की प्राप्ति हो और कुपोषण खत्म हो। अंडा का सुझाव डॉक्टर फार्मासिस्ट और नर्स लोग भी देते हैं क्योंकि इसमें विटामिन प्रोटीन आयरन जिंक अनेकों प्रकार के तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं जिनसे हमें ऊर्जा मिलती है और हमारी बीमारी घटती है।
अंडा दिवस को स्कूल और समाज के मंच पर इस दिवस का आयोजन होता है जिससे लोगों को जागृत और अंडा के प्रभाव को समझाया जाता है। जिससे लोगों को अंडा के बारे में पूर्णतया जानकारी हो और अंडा का उत्पादन अत्यधिक हो जिससे लोगों को रोजगार मिल सके और विश्व की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा सके।
अंडा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है जैसे–
1. आमलेट
2. अंडाकरि
3. अंडा ब्रेड
4. अंडारोल
5. अंडा भुजिया
आदि अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है। जो खाने बहुत ज्यादा स्वादिष्ट और फायदेमंद होते है। परंतु रोजमर्रा अंडा का आहार लेना है तो अंडा को सिर्फ उबालकर ही खाना चाहिए। इससे ज्यादा शक्ति मिलती है।
निष्कर्ष:
अंडा कोई साधारण आहार नहीं है बल्कि या संपूर्ण आहार है जिससे हमें अनेकों प्रकार की तत्वों की पूर्ति होती है और ऊर्जा मिलती है जिससे पोषण भरपूर होता है इसलिए अंडा को रोजमर्रा के आहार में सम्मिलित कीजिए।
परंतु समाज में अंडा के प्रति भड़काया जाता है कहा जाता है कि अंडा नॉन वेज आहार है इसको खाने से भगवान क्रोधित होते हैं और आप को ईश्वर द्वारा दंड मिलेगा परंतु आप इन सब विचारों को छोड़ दीजिए और सकारात्मक विचार जोड़ी और अंडा का अपने भोजन में आहार बनाएं। क्योंकि विज्ञान हमें समझता है कि आपको हर तरह के आहार को भोजन में शामिल करना चाहिए जिससे आप बीमार कम पड़ेंगे और ऊर्जावान होंगे।