विजय हजारे ट्रॉफी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल का मैच में कर्नाटक ने मुंबई को VJD मेथड से 55 रन से हराया।
विजय हजारी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच 2025–26 सोमवार 12 जनवरी को BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ग्राउंड्स में खेले जा रहे थे। जिसमें कर्नाटक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की और मुम्बई 50 ओवर के मैच में 254 रन और 8 विकेट पर रोक दिया है। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई के ओर से रन बनाने वाले शम्स मुलानी (Shams Mulani) थे।
और कर्नाटक की और से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विद्याधर पाटिल थे, जिन्होंने 3 विकेट लिए और इन्हीं के साथ विधिवत कवरप्पा ने भी 2 विकेट लिए और साथ ही श्रेयस गोपाल ने भी 1 विकेट लिया।
मुंबई की बैटिंग शुरुआत से ही गड़बड़ हो गई, न ही अंकरिश रघुवंशी चल पाए और न ही मुशीर खान और मुंबई की कप्तानी सिद्धेश लाद ने की थी उन्होंने 58 बॉल पर 38 रन बनाए थे।
कर्नाटक ने मुंबई को VJD मेथड से 55 रन से हराया
कर्नाटक ने जब बैटिंग की तो उनका कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 24 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हो गए इनका विकेट मोहित अवस्थी ने गिराया था पर दूसरे बल्लेबाज देवदत्त पडिकल स्ट्राइक पर टीके रहे और उनका साथ करुण नायर निभा रहे थे दोनों ने लगातार बैटिंग करके VJD मेथड से जीत हासिल कर ली। देवदत्त पडिक्कल ने 95 बॉल पर 81 रन बनाए और करुण नायर ने 80 बॉल पर 74 रन बनाए।
VJD मेथड क्या होता है?
VJD मेथड क्रिकेट में बारिश या किसी रुकावट के कारण बाधित हुवे सीमित ओवरों के मैचों (ODI, T20) में दूसरी टीम के लिए लक्ष्य स्कोर तय करने का एक गणितीय तरीका है, जिसे भारतीय इंजीनियर वी. जयदेवन ने बनाया था। यह डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) विधि का एक विकल्प है और इसमें खेल के अलग अलग चरणों जैसे शुरुआती मध्य, और अंतिम के हिसाब से रन रेट में बदलाव को ध्यान में रखा जाता है, जो इसे DLS से ज्यादा स्टीक बनाने का दावा करता है, खासकर घरेलू भारतीय टूर्नामेंट्स में इसका इस्तेमाल होता है।
VJD का इस्तेमाल BCCI के घरेलू मैचों के लिए है, न कि अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के लिए। यह सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे मैचों में इस्तेमाल किया जाता था।
निष्कर्ष

Pinterest.com
विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र और कर्नाटक पहुंच गए है, और मुंबई और उत्तर प्रदेश बाहर हो गई है, मुम्बई रोहित शर्मा की टीम थी वही दूसरी और रिंकू सिंह थे और आज के मैच में तथा ग्रुप स्टेज वाले सारे मैच में रिंकू सिंह ने ही कप्तानी की थी।
सारांश
यह लेख स्पोर्ट्स पर आधारित है, इसमें विजय हजारे ट्रॉफी 2025– 26 का क्वार्टरफाइनल मैच के बारे में बताया गए है। आपको Big Boss season 6 contestants के बारे में जानना हो तो इस लिंक को खोलें।











Leave a Reply