Rabhatimes.com

समाज का सच्चा दर्पण

Advertisement

राष्ट्रीय रेड हेड दिवस (National Redhead day) 2025 : बालों के प्रति लगाव

राष्ट्रीय रेड हेड दिवस क्या है आप जानते है ? शायद किसी को पता होगा किसी को नहीं पता होगा परन्तु कोई बात नहीं हम आपको इस दिवस के बारे में बताएंगे वो भी एकदम सरल और मस्त तरीके से, दोस्तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते है, राष्ट्रीय रेड हेड दिवस बालों के प्रति लगाव के उद्देश्य से मनाया जाता है। ये लगाव है क्या? इसके बारे में भी जानते है, लगाव या जन्म से ही होता है, या दूसरों को देखने बाद ये लगाव आ जाता है हां इसी तरह रेड हेड डे भी है, हम इस तरह की बात आपके समक्ष क्यों रखते है|

आपने कभी सोचा है, जरूर सोचिएगा लेकिन अब हम लाल रंग के बालों को बात करते है, असल में दुनिया भर में लभभग 2% से कम लोगों के बाल जन्म से ही लाल और घुंघराले होते है, आज का दिन 5 नवंबर दिन बुधवार पर्व गुरुनानक जयंती के अवसर पर यह दिन उन लोगों को भी जश्न मनाने का है, जिसके बाल लाल रंग के है और जो लाल रंग के बाल करवाना चाहते है, यह कोई शर्म की बात नहीं है, अपनी – अपनी पसंद होती है किसी के बाल जन्म से लाल होते है, तो कोई जन्म के बाद लाल रंग के बाल करवाते है।

राष्ट्रीय रेड हेड दिवस की शुरुआत कब हुई थी?

राष्ट्रीय रेड हेड दिवस

नेशनल रेडहेड डे( National Read Head Day) को राष्ट्रीय लव योर रेड हेयर डे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिवस की शुरुआत सन् 2015 से हुई थी इस दिन का श्रेय जिसे राष्ट्रीय रेड हेड डे कहा जाता है, एड्रियन और स्टेफनी वेंडेट्टी नाम के दो बहनों को जाता है। क्योंकि उनके जन्म से ही उनके लाल बाल थे, और उस समय इसको बहुत ही दुर्लभ और गुणवत्ता पूर्ण माना जाता था इन दोनों के मेहनत और लगन से इस दिन की स्थापना हुई|

ताकि जितने लोगों के जन्म से लाल बाल होते है, उनका समाज में मनोबल न टूटे और अपने बालों के प्रति कोई शर्म, भेदभाव न हो और आत्मसम्मानी हुए इसी कारण हम 5 नवंबर को राष्ट्रीय रेड हेड दिवस को मनाया जाता है, क्योंकि समाज में उनको सम्मान मिल सके, और दूसरे लोग भी लाल रंग के बालों को अपनाएं, और इस पर्व पर जश्न मनाएं।

राष्ट्रीय हेड दिवस कैसे मनाएं?

आप इस दिन को नए तरीके और नए सोच से मना सकते हो इस दिन आप लोग लाल बालों वाली फोटो को सोशल मीडिया और शेयर करे, और इसके लाभ के लिय और बचाने के लिए अच्छे ऑयल, और धूप में न निकले, और अपने समुदाय और दोस्तो के साथ इस दिन का जश्न मनाए।

तथा दूसरों को भी रेड हेड के लिय प्रेरित करें। और समाज में इन सभी लोगों के प्रति फैली हुई भेदभाव को हटाएं और देश, समाज, और विश्व में शांति, और पर्यावरण को बेहतर बनाए और साथ ही अनेकों तरह के पर्यावरण संरक्षित करने के लिए अभियान चलाएं जैसे – प्लास्टिक पॉल्यूशन को हटाएं समाज को अच्छा बनाएं।

निष्कर्ष:

राष्ट्रीय रेड हेड दिवस ( National ReadHead Day) सिर्फ मनाने वाला दिन नहीं है, बल्कि समाज में इन सभी रेड हेड लोगो के प्रति सम्मानित और बराबर का महत्व देने वाला दिन है। क्योंकि किसी को जन्म से ही रेड हेयर मिलते है, तो कोई बाद में रेड हेयर करवा लेता है। परंतु समाज के कुछ लोग लाल बालों वाले लड़कों लड़कियों को “छपरी” कहते है। परंतु हमें इस तरह के शब्द किसी को नहीं कहना चाहिए क्योंकि सबको अपने तरीके से जीने का अधिकार है, और यह अधिकार हमें संभिधान से प्राप्त होता है।

हमे इस दिन को राष्ट्रीय रेड हेड दिवस को बहुत ही गर्व और उत्साह से मनाना चाहिए क्योंकि यह दिन सभी के लिए होता, और लोग एक दूसरे से जुड़े होते है इसे से भाईचारा फैलता है और प्रेम भाव बढ़ता है।

सारांश:

इस लेख में राष्ट्रीय रेड हेड दिवस (National ReadHead Day) के बारे में संपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल शब्दों में दिया गया है, जोकि आपको समझने में आसानी हो और आप को इस दिन के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *