एस्प्रेसो एक पेय पदार्थ है। जो बारीक पीसी हुई कॉफी बींस में से उच्च दबाव में गर्म पानी में उबालकर बनाई जाती है, जिसे गाड़ी कॉफी या एस्प्रेसो कहते है। यह एक शाक्तिशाली पेय है जिसके ऊपर सुनहरे भूरे रंग की झागदार परत होती है जिसे “क्रेमा” कहा जाता है। यह कई अन्य लोकप्रिय पेय पदार्थों में ज्यादा शक्तिशाली, एनर्जी वाली पेय पदार्थ है।
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस हर वर्ष 23 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1901 में लुगाई बेज़ेरा द्वारा पहले सच्ची एस-प्रेसो कॉफी मशीन के आविष्कार को समर्पित है, जिसने तेज और सुविधाजनक काफी बनाने की क्रांति ला दी थी। या क्रांति मनुष्यों के लिए शक्तिशाली, ऊर्जावान और मूड को बदलने वाले क्रांति थी। इस दिन को एस्प्रेसो की उत्पत्ति इसके महत्व और दुनिया भर में काफी संस्कृति पर इसके प्रभाव को याद करने के लिए हर साल 23 नवंबर को मनाया जाता है।
. आविष्कार:
एस्प्रेसो मशीन का आविष्कार लुईगी बेज़ेरा ने 1901 में किया था, जिसे काफी बनाने के पारंपरिक तरीके को बदल दिया और यह तरीका आसान हो गया।
. इतिहास:
बेज़ेरा की मशीन से पहले के आविष्कारों ने भाप और पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के तरीके खोजे, लेकिन लुईगी बेज़ेरा की मशीन ही सही मायने में एस्प्रेसो कॉफी तैयार करने में सफल रही।
. प्रसिद्धि:
इटली में एस्प्रेसो की तीव्र लोकप्रियता के बाद, इसे जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों में भी बेहतर बनाया गया, और 1950 के दशक तक यह अंग्रेजी भाषी देशों में भी लोकप्रिय हो गया।

. सांस्कृतिक परंपरा:
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस अमेरिका में शुरू हुआ और अब दुनियां भर के कॉफी प्रेमियों द्वारा मनाया जाता है। यह दिन एस्प्रेसो के समृद्ध इतिहास और आधुनिक कॉफी संस्कृति पर इसके प्रभाव को याद दिलाता है।
. प्रौद्योगिकी:
इस मशीन ने बारीक पिसी हुई कॉफी बींस में उच्च दबाव वाले उबलते पानी को डालकर एस्प्रेसो बनाने के तरीके में क्रांति ला दी।
. प्रतिष्ठा:
औद्योगिक विकास के समय इटली में एस्प्रेसो तेजी से लोकप्रिय हुआ और फिर अन्य देशों में भी फैल गया।
. नवीन एस्प्रेसो:
समय के साथ, एस्प्रेसो ने अपनी पहचान खूब बनाई क्योंकि यह शक्तिशाली और ऊर्जा देनी वाली गाढ़ी पेय पदार्थ है।
और ज्यादातर लोग इसे एस्प्रेसो कॉफी के नाम से जानने लगे, जिसका उपयोग विभिन्न कॉफी पेय जैसे कि केपुचिनी और लट्टे बनाने के लिए किया जाता है।
. समारोह:
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस को अंतरराष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समारोह, उत्सव है। इस पेय पदार्थ का जश्न मनाने के लिए 23 नवंबर तारीख को समर्पित है|
जो ना केवल कॉफी के साथ आनंद लेने का दिन है बल्कि काफी बनाने की कला और इसके संस्कृति महत्व को भी दर्शाता है इस उत्सव को बहुत प्रेम भाव और एस्प्रेसो के आनंद के साथ मनाया जाता है।
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस क्यों मनाया जाता है?
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस को हर साल मनाते है। क्योंकि यह दिन सभी लोगों में एस्प्रेसो के प्रति जागरूकता लाना, इसके लाभ को सभी लोगों में बताना, इसके महत्व को दर्शाना आदि है एस्प्रेसो कॉफी की विरासत, उसके आविष्कार और कॉफी प्रेमियों के उत्साह का सम्मान करने के लिय होता है।
यह दिन एस्प्रेसो मशीन के शुरुआती आविष्कारक “एंजेलो मोरियोंडो” जिन्हें एंजेलो मोरिंडा के नाम से भी जाना जाता है और लुईगी बेज़ेरा जैसे लोगों का भी सम्मान करता है जिन्होंने कॉफी बनाने की इस तकनीक में मनोरथ हासिल की।
यह लोगों को एक साथ होने प्रेम बढ़ाने, भाईचारा फैलाने तथा समाज में शांति अनेकों क्रांति विशेषज्ञ कार्य करने में तथा काम कॉफी आनंद लेने का मौका देती है।
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस को कैसे मनाएं?
. राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस को परिवार वालों के साथ, दोस्तों के साथ एस्प्रेसो कॉफी का आनंद लें।
. अगर आप कॉफी बनाने में रुचि रखते हैं तो, स्वयं से एस्प्रेसो कॉफी बनाने की कोशिश करें।
. दोस्तों के साथ तथा सोशल मीडिया पर हैप्पी एस्प्रेसो डे जैसे पोस्टर पोस्ट करें।
. इस दिन सभी लोगों में एकता, प्रेम तथा भाईचारा और समाज में शांति बनाएं रखें, तथा पर्यावरण से जुड़े हर मुद्दों को साथ मिलकर उठाएं।
निष्कर्ष:
राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस सिर्फ एस्प्रेसो का आनंद लेने वाला दिन नहीं है बल्कि सभी लोगों में एस्प्रेसो कॉफी के महत्व, लाभ तथा इसके गुण बताने वाला दिन है। यह दिन कॉफी प्रेमियों, और कॉफी उगाने वाले किसानों, तथा उद्योगपतियों के सम्मान का दिन है।
सारांश:
इस लेख में राष्ट्रीय एस्प्रेसो दिवस का वर्णन बहुत ही सरल शब्दों में किया गया है जो कि आपको समझने में आसानी हो और साथ ही एस्प्रेसो कॉफी का आनंद आप भी ले सके।
















Leave a Reply