Rabhatimes.com

समाज का सच्चा दर्पण

Advertisement

राष्ट्रीय उद्यमी दिवस (National Enterpreneurs Day) 2025: भारत के अनेक प्रसिद्ध उद्यमी”

राष्ट्रीय उद्यमी दिवस एक ऐसा दिन है जो उन नवप्रवर्तकों, जोखिम लेने वालों और दूरदर्शी लोगों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो नए विचारों को व्यवसायों में बदलते है और अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देते है। यह एक ऐसा दिन होता जिसमें उद्यमियों को साहस, रचनात्मकता और आर्थिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने और उनको सम्मान करने का दिन होता है।

उद्यमी क्या है? ( What is Enterpreneurs):

राष्ट्रीय उद्यमी दिवस

उद्यमी शब्द का अर्थ है, व्यवसाय व व्यापार, या उद्योग जब कोई व्यक्ति कोई नया काम करता है, जोकि निजी काम की शुरुआत या उद्योग लगाता है, उसमें उसको कठिन संघर्ष के साथ– साथ अपनी आय भी लगाना पड़ता है और वह आय बाद में रिजल्ट देता है किसी नुकसान होता है तो किसी को फायदा।

उद्योग जोखिम वाला कार्य है। जिसमें बुद्धि के साथ मेहनत भी करना पड़ता है तब जाके कार्य सफल होता है, जिसमें प्रेम, भाव, भाईचारा, ईमानदारी, कार्य के प्रति लगन, और शांति तथा पैसा आदि को लगाना पड़ता है, तब जाके कार्य की शुरुआत होती है। एक उद्यमी व्यक्ति अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन जाता है, और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है।

उद्यमी कोई कैसा बनता है?

उद्यमी वह व्यक्ति होता है जो एक नया व्यवसाय शुरू करता है, जोखिम उठाता है और लाभ कमाने का प्रयास करता है। वह व्यक्ति पढ़कर, खोजकर ऐसे उत्पादों को बनाता है जो बाजार में लाभ कमा सके और रचनात्मक और भरोसे मंद बन सके।

जब कोई व्यक्ति शुरुआत में भरोसेमंद और रचनात्मक तथा बाजार दर्शन वाला सामान लाता है, जिससे खरीदने वाले उस सामान के प्रति मोहित हो जाएं और उस सामान को खरीद ले और बेचने वाले को लाभ हो जाए और वह अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चालू रखे जिससे वह घर , परिवार, समाज और देश की अर्थव्यवस्था में भाग ले सके और उसमें अपनी हिस्सेदारी ईमानदारी से निभा सके और देश के विभिन्न नागरिकों को रोजगार अपने व्यवसाय से दे सके तो वह कामयाब और सफल इंसान होता है।

उद्यमी का विस्तृत विवरण —

व्यवसाय का निर्माण और संचालन:

एक उद्यमी अपना खुद का व्यापार शुरू करता है और उसे सुचारू रूप से चलाता है इसमें उसे एक नए विचार और सबके सहयोग को एक उद्यम में बदलना शामिल होता है।

जोखिम उठाना:
उद्यमी व्यवसाय से जुड़े जोखिम लेने के लिए तैयार रहते है। क्योंकि व्यवसाय में लाभ और हानि होता रहता है जैसे जीवन का सबसे बड़ा सत्य मृत्यु है वैसे व्यापार में हानि – लाभ है।

नवाचार और समाधान:
उद्यमी अक्सर बाजार में मौजूदा समस्याओं का समाधान करने के लिए नवीन विचारों को लाते है यह नई वस्तुओं, सेवाओं या मौजूदा में सुधार के रूप में और उस पदार्थ को नया और रचनात्मक बनाने का प्रयास करते है, जिससे वह सभी लोगों के समानों से अलग और चमकदार दिखे।

अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सहभाग:
उद्यमी अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक होते हैं क्योंकि वे नौकरी के अवसर पैदा करते हैं प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हैं और नवाचार को बढ़ावा देते हैं जिससे तमाम लोगों को रोजगार मिल सके और अपना जीवन यापन कर सके तथा व्यापार के संचालक तथा उद्यमी अर्थव्यवस्था में भागीदारी और सहयोग दे सके जिससे देश का विकास हो सके।

सफल उद्यमी में प्रमुख गुण:
सफल उद्यमियों में कई गुण होते हैं, जैसे लचीलापन, अनुकूलन क्षमता, वित्तीय जागरूकता, नए विचारों को सोचना , व्यावसायिक कौशल बढ़ाना और केंद्रित रहने की क्षमता, अपने काम को समाज में और बाजार में उजागर करना|

तथा काम के प्रति लगन लगाना, सभी लोगों से सहयोग लेना और सहयोग देना भाईचारा बढ़ाना, काम के प्रति इमानदारी दिखाना, काम करने वाले लोगों को सम्मान देना आदि शामिल है।

उदाहरण:
उद्यमिता का एक उदाहरण नहीं है बल्कि हजारों उदाहरण है जिन्होंने अपने कार्य के प्रति लगन और मेहनत तथा संघर्ष से ऐसे ऐसे कंपनियां स्थापित की हैं जिनसे उन्हें अत्यधिक लाभ मिला है। सबसे सफल उद्यमी उदाहरण के लिए अनेकों है लेकिन हम कुछ लोगों का यहां वर्णन करते है|

जैसे – केविन प्लैंक का है, जिन्होंने अंडर – आर्मर की शुरुआत की, जो एक ऐसा विचार था जिससे उन्होंने कई जोखिम उठाएं परन्तु हिम्मत नहीं हारे, इतना संघर्ष के बाद आज वह कंपनी अत्यधिक मुनाफा कमा रही है, जोकि उनकी मेहनत सफल हो गई। ऐसे कई दिग्गज भारत में भी है जो आज देश दुनिया में प्रसिद्ध है जैसे – मुकेश अंबानी, और गौतम अड़ानी जैसे दिग्गज शामिल है यही नहीं तमामो है जिन्होंने जिस कंपनी की स्थापना की और उसको पूरे दुनिया में फैलाया उनका हम नीचे वर्णन करते है।

दिग्गज और पारम्परिक उद्यमी—

. मुकेश अंबानी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और साथ ही IPL में सम्मिलित मुंबई इंडियंस के ऑनर।

. नारायण मूर्ति: इंफोसिस के संस्थापक।

. गौतम अड़ानी: अड़ानी समूह के अध्यक्ष।

. शिव नादर: एचसीएल के संस्थापक।

. अजीज प्रेमजी: विप्रो के संस्थापक।

. धीरूबाई अंबानी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक।

आधुनिक और प्रौद्योगिकी – आधारित उद्यमी —

. विजय शेखर शर्मा: पेटीएम के संस्थापक।

. दीपिंदर गोयल: Zomato के सह संस्थापक।

. भविष्य अग्रवाल: ओला कैब्स के सह संस्थापक।

. रितेश अग्रवाल: ओयो रूम्स के संस्थापक।

. सचिन बंसल: फ्लिप्कार्ट के सह संस्थापक।

. बायजू रवींद्रन: byzoos के सह संस्थापक, एक प्रसिद्ध शिक्षण ऐप।

. कुणाल बहल और रोहित बंसल: स्नैपडील के सह संस्थापक।

अन्य सफल उद्यमी—

. किरण मजूमदार शॉ: बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक।

. राधाकिशन दमानी: डिमार्ट ( एवेन्यू सुपरमार्ट्स) के संस्थापक।

. रोशनी नादर मल्होत्रा: एचसीएल कार्पोरेशन की चेयरपर्सन।

. साइरस एस. पूनावाला: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक।

यही नहीं भारत, और अनेकों देशों के सफल उद्यमी हुवे है, जिन्होंने कठिन परिश्रम और संघर्ष से एक नई जिंदगी तथा एक नई नींव रखी है, जो आज पूरे दुनिया में कंपनी के नामों या उनके कामों से जाना जाता है।

राष्ट्रीय उद्यमी दिवस क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय उद्यमी दिवस उद्यमियों के योगदान और नवाचार को तथा समाज में उनको सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है ताकि हमारे समाज से कोई ना कोई व्यक्ति उसे मिशन तक पहुंचे और उसका भी नाम इन सभी उद्योगों जैसा प्रकाशित है जिससे गांव का समाज का तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

और अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी ली और देश का विकास करें जिससे भारत की जीडीपी तथा सभी देशों के जीडीपी बढ़े एक नए उत्पाद की खोज और तथा मानव जीवन को सरल बनाएं। राष्ट्रीय उद्यमी दिवस हर साल 18 नवंबर को मनाया जाता है।

यह यह दिन आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और नई सोच को बढ़ावा देने वाले लोगों को उत्साहित करता है यह दिन जोखिम लेने वाले और नव प्रवर्तकों को महत्व को भी रेखांकित करता है जिन्होंने जीरो से एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया है जो आज देश दुनिया में प्रसिद्ध है।

उद्देश्य: यह दिन उद्यमियों के उद्यमशीलता और नवाचार के भावना का जश्न मनाता है जो आर्थिक विकास और समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और साथ ही अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी लेते हैं।

महत्व:
. यह उद्यमियों के साहस और कड़ी मेहनत का तथा उनके संघर्ष का सम्मान करता। जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और समाज में शांति तथा पर्यावरण से संबंधित अनेकों अभियान का संचालन करते हैं प्लास्टिक पॉल्यूशन जैसे तथ्यों पर आवाज उठाते हैं और उनका समाधान करते हैं।

. यह उद्यमियों को प्रेरित करता है और उन्हें प्रोत्साहित करता है कि वह नई सोच और समाधानों के साथ समाज की कमियों को दूर करें तथा सभी लोगों को रोजगार के प्रति बढ़ावा दे सके।

राष्ट्रीय उद्यमी दिवस का इतिहास:

उद्यमी शब्द फ्रांसीसी शब्द एंटरप्रेन्ड्रे से आया है, जिसका अर्थ ” कार्यभार ग्रहण करना” यह शब्द पहली बार फ्रांसीसी शब्दकोश ” डिक्सननेयर यूनिवर्सल डे कॉमर्स” से आया था। जिसे जैक्स देस ब्रुसलांस ने 1723 में उजागर किया था।

उद्यमिता का अध्ययन आपरिस – फ़्रांसीसी अर्थशास्त्री रिचर्ड कंटीलेन ने 17 वीं सदी के अंत और 18 वीं सदी के आरंभ में किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक “ऐसे ऑन द नेचर ऑफ़ ट्रेड इन जनरल” मैं उद्यमी शब्द को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया जो किसी उत्पाद के लिए एक निश्चित कीमत चुकता है और उसे अनिश्चित कीमत पर पुनर बेचता है।

कंटीलन ने उद्यमी को जोखिम उठाने और अनिश्चित को निपटाने की तत्परता पर ज़ोर दिया इस प्रकार उन्होंने उद्यमी और निवेशक के बीच अंतर स्पष्ट किया एक अन्य फ्रांसीसी अर्थशास्त्री जीन वेस्टिस्ट से उद्योगों को आर्थिक विकास के प्रेरक के रूप में पहचाना और उत्पादन के एक प्रमुख कार्य के रूप में उनकी भूमिका पर जोर दिया। और कंटीलन दोनों विचारधारा से जुड़े थे और उन्हें फिजियोक्रेट के रूप में जाना जाता है।

1930 के दशक में अर्थशास्त्री जोसेफ शुम्पिटर ने उद्यमी को ऐसे व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया जो किसी नए विचार या आविष्कार को एक सफल नवाचार में बदलने के लिए इच्छा करें और पूर्ण रूप से सक्षम हो। उनके लिए उद्यमिता का परिणाम नए उद्योगों और मौजूदा निवेशों के संयोजन के रूप में सामने आया। इसका एक उदाहरण भाप इंजन और बैगन का संयोजन था जिस घोड़े रहित गाड़ी का निर्माण हुआ।

2010 में, उद्यमी सियामक तगड़ोश ने राष्ट्रीय उद्यमी दिवस मनाने के लिए एक याचिका शुरू की। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि दुनिया का सबसे उद्यमी देश माने जाने वाले अमेरिका में उद्योगों को सम्मानित करने के लिए कोई दिन क्यों नहीं है साल के 12 महीना 365 दिन लगातार करने वाले उद्योगों तथा उनके काम करने वाले कर्मचारियों का दिन क्यों नहीं होता। इसी के चलते उन्होंने 6 महीने और हजारों हस्ताक्षरों के बाद राष्ट्रपति “ओबामा” ने 2010 के राष्ट्रीय उद्यमी सप्ताह के आखिरी दिन को राष्ट्रीय उद्यमी दिवस घोषित कर दिया वह दिन आज 18 नवंबर 2025 को पड़ा इसलिए आज के दिन राष्ट्रीय उद्यमी दिवस मनाया जा रहा होगा।

निष्कर्ष ( Conclusion):
राष्ट्रीय उद्यमी दिवस सिर्फ उद्योगपतियों का दिन नहीं है बल्कि देश दुनिया से जुड़े सभी लोगों का दिन है या दिन उद्योगपति या उद्यमी के सम्मान में मनाया जाता है। देश दुनिया में उपस्थित अनेक उद्योग जो पर्यावरण को दूषित करते हैं उनके प्रति खड़े रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यह दिन होता है क्योंकि वे लोग उनसे संघर्ष करते हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं।

उद्यमी अर्थव्यवस्था का भाग होता है उसी से अर्थव्यवस्था चलता है। उद्योग से तमाम लोगों को रोजगार मिलता है तथा सभी लोगों को खाने-पीने पहने तथा घर बना बनाने से जुड़े अनेक सामानों का विश्लेषण मिलता है। उद्योग द्वारा ही प्रत्येक चीज जो मानव जीवन से जुड़ी होती है उद्योग से प्राप्त होती है।

सारांश ( Summary):
इस लेख में राष्ट्रीय उद्यमी दिवस का सरल शब्दों में वर्णन है, यह दिवस अमेरिका में मनाया जाता है लेकिन यह प्रत्येक उद्यमी का दिन होता है वह चाहे अमेरिका का हो या अन्य देश का हो इस लेख को बड़े ही सरल भाषा और सरल शब्दों में संजोया गया है जो आपको समझने में आसानी हो और आपको पूर्णतया समझ में आ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *