परिचय (Introduction)
आजकल सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग एप्स पर “ब्लैक फ्राइडे सेल” काफी ज्यादा मात्रा में चलती है. लोग बड़े-बड़े डिस्काउंट की बात करते हैं,लेकिन बहुत से लोगों को इस युग का असल मतलब, इसकी इतिहास और इसका महत्व पता ही नहीं होता। इस आर्टिकल में हम सरल और आसान भाषा में समझेंगे कि ब्लैक फ्राईडे क्या होता है, कहां से आया, और दुनिया भर में इतना लोकप्रिय क्यूं है।
आपको यहां पर ये सभी मुख्य बातों पर पढ़ने को मिलेगा –
1 ब्लैक फ्राइडे क्या होता है?
2 ब्लैक फ्राइडे का इतिहास
3 इतने बड़े डिस्काउंट क्यों होते हैं?
4 ब्लैक फ्राइडे के फायदे और नुकसान
5 कौन सी चीजें सबसे ज्यादा बिकती हैं?
6 ब्लैक फ्राइडे का इंडिया में प्रभाव
7 ग्राहक की मनोविज्ञान
8 स्मार्ट ग्राहक बनें (ध्यान रखने योग्य बातें)
9 निष्कर्ष (Conclusion)
ब्लैक फ्राइडे क्या होता है(What is the Black Friday )?

ब्लैक फ्राइडे
ब्लैक फ्राईडे अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे के तुरंत अगले दिन मनाया जाता है. यह दिन अमेरिका का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल माना जाता है जहां हर ब्रांड और स्टोर बड़े पैमाने पर बंफर डिस्काउंट देते है। जिससे यह साल का सबसे व्यस्त खरीददारी दिवस बन जाता है. अब तक यह दुनिया भर में खरीदारी का त्यौहार बन गया है, जहां भरी छूट का लाभ उठाने के लिए लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर खरीददारी करते है।
इस दिन:
. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह भारी मात्रा में सेल होती है
. टेक्नोलॉजी, कपड़े, घर का सामान सब पर बड़े छूट मिलते है
. ग्राहक इस दिन रिकॉर्ड तोड़ शॉपिंग करते है
आज ये बाजार दर्शन दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुका है — भारत में भी, Flipkart, Amazon, meesho, Myntra जैसे प्लेटफॉर्म्स इस दिन सेल चलाते है।
ब्लैक फ्राइडे का इतिहास(History of Black Friday)
ब्लैक फ्राईडे का नाम थोड़ा अजब लगता है, पर इसका करण मजेदार और दिलचस्प है:
1. ट्रैफिक जाम की घटना(Traffic jam inciden)
1960s में फिलाडेल्फिया अमेरिका में थैंक्सगिविंग के बाद इतना ज्यादा ट्रैफिक और भीड़ हो जाती थी कि पुलिस ने इस दिन को “ब्लैक फ्राइडे” बुलाना शुरू कर दिया। जहां “ब्लैक” का मतलब था — बहुत ज्यादा भीड़, जल्दीबाजी और काम का दबाव।
2. फायदे में जाना(go into Profit)
एक और सिद्धांत के मुताबिक, अमेरिका में हिसाब किताबों में घाटा को लाल स्याही और मुनाफा को काली स्याही से लिखा जाता था.
थैंक्सगिविंग के बाद व्यापार में बहुत ज्यादा फायदा होता था, इसलिए इस दिन को ब्लैक फ्राइडे कहा गया, क्योंकि थैंक्सगिविंग डे थर्सडे को होता था, और उसके अगले दिन फ्राइडे आता था, इसलिए इस दिन को प्रॉफिट का फ्राइडे कहा गया।
3.शॉपिंग परंपरा के रूप में इसकी शुरुआत
1970 और 1980 के दशक में बड़े-बड़े रिटेल स्टोर ब्रांड ने ब्लैक फ्राइडे को औपचारिक रूप से एक शॉपिंग में बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने इस दिन पर भारी छूट देना शुरू किया, जिससे यह दिन धीरे-धीरे एक राष्ट्रीय खरीददारी उत्सव बन गया और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल माना जाता है।
ब्लैक फ्राइडे पर इतने बड़े डिस्काउंट क्यों होते है?
इसके कुछ प्रमुख कारण है:
1. क्रिसमस सीजन का आरंभ
अमेरिका में क्रिसमस सीज़न इसी समय से चालू होती है।
2. स्टॉक को साफ़ करना
स्टोर से पुराना स्टॉक निकालने के लिए भारी छूट देते है।
जिससे:
. पुराना मॉडल्स खत्म करना होता था
. गोदामों को खाली करना होता था
. नए प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा करना होता था
3. ग्राहक को आकर्षित करना
ब्रांड इवेंट को मार्केटिंग के लिए उपयोग करते है — जिससे लोगों को अपने ब्रांड की और आकर्षित करने का ख़ास मौका होता है।
4. दुनिया भर में प्रचलन
ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से वर्ल्ड वाइड सेल करते है।
ब्लैक फ्राइडे के फायदे
. विशाल छूट — इलेक्ट्रॉनिक में सबसे ज्यादा
. नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च होने और ऑफर पाने का मौका
. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प
. त्यौहारों के सीज़न में कम बजट में खरीददारी
ब्लैक फ्राइडे के नुकसान
. छूट के चक्कर में ज्यादा सामान खरीद डालना
. बजट बिगड़ जाता है
. बहुत दुकानदार ज्यादा प्राइस लगा देते है, और डिस्काउंट कम कर देते है, जिससे खरीदने वाले का घाटा हो जाता है
. ज्यादा सामान बिकने वाली में पैसे बढ़ा देते है
. ऑफलाइन शोपिंग में भीड़ ज्यादा होती है, सुरक्षा कम होती है, धक्का– मुक्की अलग होता है, बीमारी के चांस बढ़ जाते है।
. ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड अलग से होता है
. रिटर्न वारंटी नहीं हो पाता
. ज्यादा भीड़ – भाड़ से पर्यावास दूषित हो जाता है
. छोटे दुकानदारों का घाटा हो जाता है
ब्लैक फ्राइडे पर कौन सी चीजें सबसे ज्यादा बिकती है?
1. इलेक्ट्रॉनिक (ज्यादा भरोसेमंद)
. स्मार्टफोन्स
. लैपटॉप्स
. स्मार्ट टीवी
. गेमिंग उपकरण
2. फैशन और क्लोथिंग
. जैकेट्स
. जूते
. बैग्स
. फेस्टिव कपड़े
3. घर के उपकरण
. वाशिंग मशीन
. रेफ्रिजरेटर
. रसोई का सामान
4. ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन
. ओटीटी प्लांस
. सॉफ्टवेयर टूल्स
. गेम्स और स्ट्रीमिंग सर्विस
ब्लैक फ्राइडे का इंडिया में प्रभाव
इंडिया में ब्लैक फ्राईडे का प्रभाव पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, Myntra, chroma जैसे प्लेटफॉर्म्स हर साल इवेंट में बंफर छूट देते हैं।
कुछ ब्लैक फ्राईडे इंडिया में लोकप्रिय हो रहा है?
. ऑनलाइन शॉपिंग धमाका
. भीड़ – भाड़ से बचना और वेस्टर्न कल्चर फॉलो करना
. इनफ्लंसर की प्रोमोशन
ब्लैक फ्राइडे कहां – कहां फैल गया है?
आज ब्लैक फ्राईडे सिर्फ अमेरिका का त्यौहार नहीं रहा। यह:
. यूनाइटेड किंगडम
. कनाडा
. सऊदी अरबिया
. इंडिया
. ब्राजील
. जर्मनी
क्योंकि कंपनियों को पता है कि यह दिन लोगों को आकर्षित करने का सबसे अच्छामौका है।
ब्लैक फ्राइडे के दौरान ग्राहक की मनोविज्ञान (Psychology)
इस दिन बहुत से लोग डिस्काउंट देखकर भावनाओं में बह जाते हैं जिसका वर्णन बाजार दर्शन में जैनेंद्र कुमार ने किया था, और उन्होंने कहा था भारी मात्रा में छूट पाना और जरूरत से ज्यादा सामान खरीद डालना यह एक बीमारी है इससे भविष्य पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन कंपनियां इसी मनोविज्ञान का फायदा उठाती है।
गुरिल्ला मार्केटिंग, लिमिटेड स्टॉक, काउंटडाउन टाइमर जैसी रणनीतियां ग्राहकों को मजबूर कर देते हैं कि वह तुरंत खरीद लें भले ही उसे जरूरत न हो।
स्मार्ट ग्राहक बने — ब्लैक फ्राइडे पर ध्यान रखने योग्य बातें
. अपने बजट का ध्यान रखें
. सिर्फ वह सामान खरीदे जिसकी जरूरत हो
. कीमतों की तुलना करें
. नकली वेबसाइट से सावधान रहें
. कार्ड डिटेल कहीं ना डालें
. हर चीज पर विश्वास ना करें
. स्पैम से सावधान रहें
ब्लैक फ्राइडे कैसे मनाएं?
ब्लैक फ्राईडे मनाने का सबसे अच्छा तरीका है — जरूर की सूची बनाकर, कीमतों की पहले तुलना करके, और भरोसेमंद साइटों पर सुरक्षित भुगतान करते हुए खरीदारी करना। फ्लैश सेल का लाभ ले, बजट का ध्यान रखें और अनावश्यक चीजें न खरीदें। स्मार्ट, योजनाबद्ध और सुरक्षित शॉपिंग ही सबसे अच्छा और असली तरीका है। और साथ ही इस डे के बारे में जिसको न पता हो उसको भी इस सेल का लाभ उठाने को प्रेरित करे, परन्तु उचित बातों का ध्यान रखते हुए।
निष्कर्ष (Conclusion)
ब्लैक फ्राईडे अब सिर्फ एक दिन नहीं , बल्कि एक दुनिया भर का उत्सव, एक आर्थिक घटना, और एक शक्तिशाली मार्केटिंग रणनीति बन चुका है। यह दिन ग्राहक को बेहद कम दाम में बेहतर चीज खरीदने का मौका देता है लेकिन साथ ही अनावश्यक खर्च फेक ऑफर और पर्यावरण प्रदूषण जैसे समस्याएं भी पैदा करता है। यदि आप सोच समझ कर और प्लानिंग के साथ खरीददारी करे, तो ब्लैक फ्राईडे आपके लिए साल का सबसे फायदेमंद दिन बन सकता है जिससे आपका खरीदारी में मुनाफा होगा।
सारांश( Summary)
ब्लैक फ्राईडे अमेरिका में थैंक्सगिविंग के अगले दिन मनाया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल है। इस दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह भारी छूट, ऑफर और फ्लैश सेल मिलती है। इसका नाम 1960 के फिलाडेल्फिया के ट्रैफिक जाम की घटना और दुकानदारों के मुनाफे को दर्शाने वाले “ब्लैक स्याही” से जुड़ा है। इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े और होम अप्लायंस इस दिन सबसे ज्यादा बिकते हैं। भारत में भी इसकी लोकप्रियता, प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी है। हालांकि , अनावश्यक खरीददारी , नकली ऑफर छोटे व्यापारियों का नुकसान और पर्यावरण प्रदूषण इसके प्रमुख नकारात्मक पहलू हैं।
















Leave a Reply