Rabhatimes.com

समाज का सच्चा दर्पण

Advertisement

“ज़ोहरन ममदानी (Zohran Mamdani) : 2025 के न्यू मेयर न्यूयार्क शहर” 

ज़ोहरन ममदानी अमेरिका जैसे देश के न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर चुने गए। यह चुनाव ममदानी जी के लिए कठिन मेहनत, और संघर्ष का परिणाम है उन्होंने पूर्णतया वोटो से न्यूयॉर्क शहर में जीत हासिल की। क्या आप लोग ज़ोहरन ममदानी जी को जानते हो आइए हम आप सभी लोगों को इनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते है।

ज़ोहरन ममदानी :

ज़ोहरन ममदानी

ज़ोहरन ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा देश में कंपाला शहर में हुआ था। उनके पिता महमूद ममदानी और माता का नाम मीरा नायर है ये दोनों लोग भारत के मूल निवासी है मीरा नायर पंजाबी हिंदू थी परंतु इनकी शादी महमूद ममदानी जो कि गुजराती शिया मुस्लिम से हुई थी। मीरा नायर प्रसिद्ध फिल्मकार है जो कि भारतीय और अमेरिकन फिल्मों को बनाती है। और महमूद ममदानी कोलंबिया विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान के प्रोफेसर है, जो कि यह यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।

शुरुआती शिक्षा —

ज़ोहरन ममदानी की शुरुआती शिक्षा और रहन सहन की बात करे तो वह बहुत ही रोमांचक है, जब वे पांच साल के थे तब परिवार वालो के साथ दक्षिण अफ्रीका के कैप टाउन चले गए थे और उन्होंने वही पर अपनी पढ़ाई आरंभ कर दी परंतु दो साल बाद वे परिवार वालो के साथ न्यूयॉर्क शहर चले गये उस समय उनकी उम्र 7 साल थी और अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क शहर के (Public School System) पब्लिक स्कूल सिस्टम में पूरी की। उसके बाद उन्होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस ( bronks High school of science) से इंटरमीडिएट किया। हाई स्कूल में, उन्होंने स्कूल की पहली क्रिकेट टीम की सह स्थापना भी की थी।

उसके बाद उन्होंने स्नातक शिक्षा के लिए मेन के बोर्डाइन कॉलेज (Bowdoin College) में एडमिशन लिया और 2014 में वहां से अफ्रीकी अध्ययन में स्नातक की डिग्री में (बेचलर ऑफ आर्ट (BA) हासिल की। कॉलेज में वह राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और उन्होंने ” स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन” (Students for Justice in Palestine) नामक संगठन के कॉलेज चैप्टर की सह स्थापना की। उनकी शिक्षा सामाजिक, असमानता, और विकास , नस्लीय संबंधों के बारे में उनकी समझ को आकर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने अन्ततः उनके सार्वजनिक सेवा और राजनैतिक में आने के लिय प्रेरित करती है, जो कि उनके इस प्रयास से वे डेमोक्रेटिक पार्टी से न्यूयॉर्क शहर के सबसे युवा मेयर चुने गए।

राजनीतिक करियर:

ज़ोहरन ममदानी का राजनीतिक करियर की शुरुआत कॉलेज से ही शुरू कर दी थी, परंतु वे पढ़ाई करने के बाद राजनीतिक में उतरे और शुरुआत में न्यूयार्क शहर में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिय अभियान पर काम करने और क्वींस में कम आय वाले परिवारों के लिए एक फॉरक्लोजर काउंसलर के रूप में काम करने से हुई थी।  इन अनुभवों में उन्हें राजनीति में आने के लिय उत्साहित करने लगा और वर्ष 2020 में उन्होंने न्यूयार्क स्टेट असेंबली के लिय चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की।

यह चुनाव न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के 36 वें डिस्ट्रिक्ट (एस्टोरिया, क्वींस) से डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उनका पहला दौर था अन्ततः इसमें जीत हासिल कर लेने के बाद वे न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में पहले दक्षिण एशियाई और पहले सोशलिस्ट प्रतिनिधि बने। इस चुनाव में उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पांच बार के मौजूदा विधायक को हराया पुनः चुनाव उन्होंने 2022 और 2024 में निर्विरोध पुनः चुना गया।इसके बाद उन्होंने न्यूयार्क शहर के मेयर पद के लिए 2024 में घोषणा कर दी नवंबर 2025 में हुवे चुनाव में उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे न्यूयॉर्क शहर के अगले मेयर होंगे यह पद 1 जनवरी 2026 को संभालेंगे।

यह जीत उनकी एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है, इस जीत के साथ वह न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और पहले भारतीय अमेरिकी मेयर बनने जा रहे है, वह एक सदी के सबसे कम उम्र के मेयर भी होंगे। उन्होंने राजनीतिक में आने के लिए कई कार्यों पर जोर दिया, उन्होंने अपने अभियान में किफायती आवास, सार्वभौमिक बाल देखभाल, मुफ्त बस यात्रा, और $30 न्यूनतम मजदूरी जैसे प्रगतिशील और लोकतांत्रिक समाजवादी एजेंडे पर ज़ोर दिया।

इनका इस राजनीतिक करियर में वर्ष 2020 से अपने अभियानों का अपनाना शुरू कर दिया था। ज़ोहरन ममदानी जी का चुनाव बहुत ही संघर्ष वाला था, क्योंकि ये हर एक घर जाकर अपने अभियानों और कार्यों का आगाज करते थे इसी कारण उन्होंने 2025 के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो (Andrew Cuomo) को हराकर विजय हासिल की, ये उस समय डेमोक्रेटिक पार्टी की और से खड़े थे और सामने वाली पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल है। ममदानी ने लगभग 1 लाख 81 हजार वोटों से एंड्रयू कुओमो को हराया है।

ममदानी खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी का सदस्य बताते है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष “केन मार्टिन” है, जिन्होंने फरवरी 2025 में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) द्वारा चुना गया था। वह इससे पहले मिनेसोटा में राज्य पार्टी के नेता थे।

संघर्ष से भरा प्रभावशीलता जीत का महत्व:

यह जीत कई मामलों महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक है, क्योंकि ये सबसे कम उम्र के मेयर चुने गए लगभग इनकी उम्र इस समय 34 साल होगी यह लगभग 100 सालों के अंतराल का होगा। और यह जीत ट्रंप के विरोध का प्रदर्शन है, ट्रंप द्वारा मतदाताओं, यानी वोटरों को ममदानी के खिलाफ धमकाया गया था और उनसे कहा गया कि आप लोग ममदानी को वोट देंगे तो हम आपका प्रतिकार करेंगे। इसके बावजूद, मंडन की जीत को ट्रंप के खिलाफ एक बहुत बड़ा झटका भी लगा।

विवाह:

ज़ोहरन ममदानी की शादी रमा दुआजी से हुई है, जो एक सीरियाई अमेरिकी कलाकार है। उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत डेटिंग ऐप हिंज़ पर हुई थी रमा दुआजी और ज़ोहरन ममदानी की शादी फरवरी 2025 न्यूयार्क शहर के हाल में हुई थी। दुआजी अपने पति के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुआजी को अब न्यूयार्क शहर में प्रथम महिला के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि अब उनके पति इस शहर के मेयर चुने गए है, जो कि सबसे युवा और मुस्लिम भारतीय मेयर होने के कारण इन्हें प्रथम महिला भी कहा जाता है।

मेयर के कार्य:

एक अमेरिकी मेयर शहर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है जिसकी जिम्मेदारियों में नगर परिषद की बैठकों की अध्यक्षता करना, नीतियों का सिफारिश करना, कानूनों को लागू करना, और शहर के बजट की देखरेख करना आदि मामले शामिल है, जिन्हें पूर्णतया इन सभी मुद्दों को सुलझाना और समझाना होता है। मेयर को महापौर भी कहा जाता है जिसके पास नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना, बराबर मतों को तोड़ना और विधायक पर बीटो पावर का उपयोग करना आदि शामिल है। इनके पास कोई विशेष शक्ति नहीं होती परंतु सरकार द्वारा शक्तियों का पालन करते है|

और समाज को नगर परिषद को विकसित बनाने का प्रयास करते है, और साथ शांति, और पर्यावरण जैसे कई मुद्दों जैसे प्लास्टिक पॉल्यूशन आदि के बारे में सभी लोगों मंच के माध्यम, या सोशल मीडिया के तहत बताते है, और इसका समाधान करते है। अमेरिकन जैसे देश में सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क शहर है, इसमें लगभग 85 लाख से ज्यादा आबादी है, और साथ ही सबसे बड़ा बजट वाला शहर माना जाता है।

निष्कर्ष:

ज़ोहरन ममदानी कोई आम नाम नहीं है, इस नाम को फैलाने के लिए इन्होंने अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष किया इसी संघर्ष के चलते अमेरिका देश के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए, मेयर चुने जाने के बाद उन्होंने ने अपने भाषणों में नेहरू जी का नाम लिया, और इसी नाम के चलते वे अमेरिका और भारत, तथा दुनिया में प्रकाशित हुवे।

और वो अपना आईडल भारत के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी को बताते है। और साथ ही वे युवाओं को रोजगार , और न्यूयॉर्क शहर में यात्रियों को फ्री बस देने का वादा भी किया है। जोकि ये वादें और इनके द्वारा चलाए गए अभियान ने इन्हें सबसे युवा मेयर बनाया।

सारांश:

इस लेख में ज़ोहरन ममदानी जी के बारे में संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों में किया गया है जो कि आपको समझने में आसानी हो और आप भी ज़ोहरन ममदानी जैसे संघर्ष पूर्ण जीवन को अपनाएं और देश दुनिया का नाम करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?

Ques 1: ज़ोहरन ममदानी कौन है ?
ज़ोहरन ममदानी अमेरिका देश के न्यूयॉर्क शहर के नवंबर 2025 में नए मेयर चुने गए है, और ये सबसे कम उम्र के मुस्लिम और मूल भारतीय है।

Ques 2: ज़ोहरन ममदानी को नागरिकता कहां की प्राप्त है?
युगांडा, और अमेरिका न्यूयॉर्क

Ques 3: ज़ोहरन ममदानी के माता पिता का क्या नाम है?
महमूद ममदानी पिता और मीरा नायर माता है।

Ques 4: ज़ोहरन ममदानी की कुल संपत्ति कितनी है?
2025 के अनुसार उनके पास लगभग 25 करोड़ की संपत्ति है।

Ques 5: ज़ोहरन ममदानी को राजनीतिक और सामाजिक ज्ञान कहां से सबसे पहले प्राप्त हुआ था?
उनके नाना जी से क्योंकि नाना अमृत लाल नायर एक IAS officer थे। उन्हीं के द्वारा राजनीति, सामाजिक और कई विचार धारा ज़ोहरन ममदानी ने उन्ही से सीखा था|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *