अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर के लोगों, देश और समुदायों के बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का अर्थ क्या है?
मानव एकजुटता का मतलब है कि एक दूसरे के सुख दुख में साथ देना कमजोर लोगों की मदद करना और पूरी मानवता, और विश्व को एक परिवार की तरह समझना ही मानव एकजुटता का अर्थ है।
इतिहास (History)

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का अतीत संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2005 में एक प्रस्ताव पारित कर 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव दिवस घोषित किया, इसका मुख्य कारण दुनिया में बढ़ती गरीबी , भेदभाव, शोषण, असमानता और सामाजिक विभाजन को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना था।
21 वीं सदी की शुरुआत में यह स्पष्ट हो गया था कि गरीबी, भुखमरी , बीमारी, युद्ध और जलवायु परिवर्तन जैसे समस्याएं किसी एक देश तक सीमित नहीं है, या प्राकृतिक समस्या है इन्हीं समस्या से उबरने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने यह संदेश दिया कि मानवता तभी आगे बढ़ेगी जब सभी देश और लोग एक दूजे के साथ मिलजुल कर एकजुट होकर
कार्य करेंगे।
यह दिवस विशेष रूप से गरीबी, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) जो कि 17 है, और किसी भी तरह की समस्या आर्थिक, और प्राकृतिक था असमानता की भावना को सशक्त करता है। ( International Human Solidarity Day) हमें यह याद दिलाता है कि सहयोग, भाईचारा, और प्रेम भाव, चैरिटी, और साझा जिम्मेदारी ही एक बेहतर और न्यायपूर्ण वैश्विक स्तर की नींव है।
इस दिवस को मनाने के उद्देश्य
. देश और लोगों के बीच सहयोग की भावना बढ़ाना
. गरीबी और असमानता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना
. मानवाधिकार दिवस जैसे अभियानों को चलाना, और समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना।
. विकसित और विकासशील देशों के बीच साझेदारी को मजबूत तथा आत्मविश्वास पात्र बनाना
. “कोई भी पीछे न छूटे” की भावना को सत्य में बदलना और साथ मिलकर इस अभियान को चलाना
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का महत्व
आज की वैश्विक दुनिया में समस्याएं किसी एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी जगह समस्याएं उत्पन्न होते हैं परंतु कहीं पर कम कहीं पर ज्यादा लेकिन समस्याएं प्राकृतिक और मानव निर्मित भी हो सकती हैं।
जहां पर प्राकृतिक समस्याएं होती हैं उनसे तो लोग एकजुट होकर निपट सकते हैं परंतु जहां पर मानवनिर्मित समस्याएं जैसे– असमानता, गरीबी , भुखमरी, भेदभाव , शोषण, हिंसा जैसे समस्याएं उत्पन्न होते हैं उन समस्याओं से कैसे निपटा जाए इसी तरह के समस्याओं से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा ने अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस को पारित किया था परंतु यह दिवस सभी जगह समान रूप से चल रहा है और इसके क्या महत्व है, आईए जानते है —
आज के समय में महामारी, युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और जलवायु संकट सभी को प्रभावित करते हैं परंतु इनसे निपटा जा सकता है, एकजुट होकर जिसे मानव एकजुटता कहते हैं। यह हमारे लिए किस प्रकार लाभ देंगे इनको हम लोग बिंदुओं में समझेंगे।
. शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है, एकजुटता जिससे समाज में शांति की स्थापना हो सकती है।
. जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का रास्ता बनती है। इससे गरीबी, भुखमरी या महामारी से कुछ हद तक बचाया जा सकता है परंतु इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा।
. वैश्विक भाईचारे को मजबूत करती है जिससे प्रेम भाव, सहयोग, चैरिटी आदि बढ़ेगा।
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस को कैसे मनाएं?
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुट दिवस के दिन संकल्प लेना है किसी भी मनुष्य को भूख से तड़पते हुए, गरीबी में जीवन काटते हुए या किसी भी प्रकार के संकट से बचाने के लिए हम खड़े होंगे, और साथ मिलकर निपटेंगे।
. सामाजिक संगठनों और NGO के साथ स्वयं सेवा करना और दूसरे को भी जोड़ना है।
. गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना।
. स्कूल, कॉलेज और समाज में जागरूकता लाना और प्राकृतिक समस्या से बचने के लिए अभियान चलाना ।
मानवता, सहयोग और भाईचारे के लिए एक दूसरे को प्रेरित करना या खुद प्रेरणा का स्रोत बन जाना।
. सोशल मीडिया और अनेकों प्लेटफॉर्मों पर लोगों से मदद मांग कर प्राथमिक समस्याओं को निपटाना।
निष्कर्ष (Conslusion)
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पूरी मानवता एक दूसरे से जुड़ी है। जब तक हम भेदभाव, निजी स्वार्थ, और असमानता से ऊपर उठकर एक दूसरे का सहयोग नहीं करेंगे, तब तक एक संपूर्ण सत्य पथ वाला विकास संभव नहीं है। यह दिवस असहाय, कमजोर, गरीब, और असुरक्षित समुदाय के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का अहसास कराता है।
आपसी सहयोग, करुणा और भाईचारे के भावना से ही हम गरीब, अन्याय और वैश्विक संकटों का समाधान कर सकते हैं मानव एकजुटता ही सबसे बड़ा बल है जिससे शांति, समानता और एक बेहतर सुरक्षित भविष्य का स्तंभ खड़ा हो सकता है जो हमेशा प्रेमभाव , भाईचारे और संघर्ष का याद दिलाएगा।
सारांश (Summary)
इस लेख में आपको अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का सरल भाषा में वर्णन मिलेगा, जो हमारे जीवन की नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराता है। जिसका निवारण साथ मिलकर, एकजुट होकर किया जा सकता है वह किसी भी प्रकार का आपदा क्यों न हो।

















Leave a Reply